लाइव न्यूज़ :

'मुझसे जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन मेरी बहनों को क्यों घसीटा जा रहा'

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:36 IST

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनसे जुड़ी कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वह इस बात से दुखी हैं कि उनकी तीन बहनों को इसमें घसीटा गया।

पवार ने कहा कि उनसे जुड़ी कुछ कंपनियों पर छापे मारे गए। पवार राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम हर साल कर का भुगतान करते हैं। चूंकि मैं वित्त मंत्री हूं, इसलिए मैं राजकोषीय अनुशासन से अवगत हूं। मुझसे जुड़ी सभी कंपनियों ने कर का भुगतान किया है।"

उन्होंने कहा कि उनकी तीन बहनों से जुड़ी कंपनियों पर भी छापे मारे गए। उनकी एक बहन एक कोल्हापुर और दो बहनें पुणे में रहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दुखी हूं क्योंकि मेरी बहनों, जिनकी 35 से 40 साल पहले शादी हुई थी, के यहां छापे मारे गए। अगर अजित पवार के रिश्तेदारों के रूप में उनके यहां छापे मारे गए तो लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए... जिस तरह से एजेंसियां का उपयोग (दुरूपयोग) ​​​​हो रही है।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनावों से पहले, उनकी पार्टी के प्रमुख शरद पवार का नाम एक बैंक मामले में घसीटा गया था।

उन्होंने बृहस्पतितवार की छापेमारी पर कहा, ‘‘आयकर विभाग यह बताने के लिए बेहतर स्थिति में है कि छापेमारी के पीछे क्या कोई राजनीतिक मकसद था या उन्हें कुछ और मिला।’’

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कथित कर वंचना के आरोप में अजित पवार के परिवार के सदस्यों और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कुछ कारोबारियों पर छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि मुंबई, सातारा तथा महाराष्ट्र के कुछ और शहरों एवं गोवा में छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि डीबी रियल्टी, शिवालिक, जरांदेश्वर सहकारी चीनी कारखाना जैसे कारोबारी समूहों और अजित पवार की बहनों से जुड़े व्यवसायों के परिसरों में छापे मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया