लाइव न्यूज़ :

सीटों के बंटवारे पर ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ में कोई समस्या नहीं : राजभर

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:41 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 28 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ में सीट के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा है कि वह असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 125 सीटें देने को तैयार हैं। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने रविवार को दावा किया कि ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ दस घटक दलों की बदौलत उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा में सीट के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने ओवैसी की एआईएमआईएम के सौ सीट पर चुनाव लड़ने के दावे पर कहा कि सीट को लेकर उनकी ओवैसी से कोई बातचीत नही हुई है।

राजभर ने एक सवाल के जबाब में कहा कि उनके मोर्चा में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस अगर आना चाहें तो उनका स्वागत है। उन्होंने भाजपा से गठबंधन करने से इंकार करते हुए आरोप लगाया, ‘‘भाजपा दलित व पिछड़े वर्गों की दुश्मन है। भाजपा को केवल चुनाव के समय इस वर्ग की याद आती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते है ठीक उसके उल्टा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां