लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में कोई निजी चिकित्सा टीकाकरण् सुविधा केंद्र नहीं: सरकारी डेटा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल देश में कोरोना रोधी टीकाकरण का तीसरा चरण आरंभ होने की तैयारियों के बीच एक सरकारी डेटा से पता चलता है कि तकरीबन सभी छोटे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पूरी तरह या फिर काफी हद तक सरकार की चिकित्सा सुविधा इकाइयों पर निर्भर हैं।

सरकार के ‘कोविन’ पोर्टल के मुताबिक, 13 छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 से कम निजी चिकित्सा इकाइयां हैं जहां कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण चल रहा है तथा इनमें से पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण के लिए कोई निजी चिकित्सा सुविधा केंद्र नहीं है।

इस डेटा से पता चलता है कि अंडमान एवं निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप में टीकाकरण के लिए कोई निजी चिकित्सा केंद्र नहीं है।

इसके साथ ही दादरा एवं नगर हवेली में दो, मणिपुर में तीन, मेघालय में सात, नगालैंड में चार, पुडुचेरी में सात, सिक्किम में एक, त्रिपुरा में एक और मिजोरम में दो निजी चिकित्सा सुविधा इकाइयां हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के निजी चिकित्सा केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो रहा है क्योंकि वहां ऐसी सुविधाओं का अभाव है।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु इकलौता राज्य है जहां 1000 से अधिक निजी चिकित्सा इकाइयों में टीकाकरण हो रहा है।

माना जा रहा है कि सरकार की टीकाकरण से जुड़ी नयी नीति से निजी अस्पतालों की भूमिका प्रमुख हो जाएगी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 के रोकथाम के लिए टीका लगवा सकेंगे।

सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो