लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 जांच के लिए अब डॉक्टर के पर्चे की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: December 4, 2020 19:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार दिसंबर गुजरात में कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए अब किसी चिकित्सक के पर्चे की जरूरत नहीं होगी। यह घोषणा शुक्रवार को राज्य सरकार ने की।

इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस के लिए आरटी-पीसीआर जांच की दर भी 1500 रुपये से घटाकर 800 रुपये कर दी थी।

सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से जारी नए दिशानिर्देशों के मुताबिक लोग चिकित्सकों के पर्चे या अनुशंसा के बगैर ही निर्धारित प्रयोगशालाओं में अपनी जांच करा सकते हैं। पहले आरटी-पीसीआर जांच के लिए चिकित्सक के पर्चे या अनुशंसा की आवश्यकता होती थी।

गुजरात में जून तक निजी चिकित्सकों और अस्पतालों को भी कोरोना वायरस की जांच की अनुशंसा करने के लिए सरकारी अधिकारियों से मंजूरी की जरूरत होती थी। बाद में इस नियम को रद्द कर दिया गया।

गुजरात में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या दो लाख 14 हजार 309 थी जबकि मृतकों की संख्या 4031 हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा