लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं: जैन

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया और कहा कि यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है।

गौरतलब है कि दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ दिनों में काफी वृद्धि हुई है।

जैन ने कहा कि पहले लॉकडाउन लागू करने का एक कारण था, क्योंकि किसी को इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी व्यक्ति को संक्रमित होने और उससे उबरने में 14 दिन का समय लगता है। विशेषज्ञों ने कहा कि यदि 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया, तो वायरस खत्म हो जाएगा।’’

जैन ने कहा, ‘‘प्राधिकारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते रहे, लेकिन वायरस समाप्त नहीं हुआ। मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है।’’

उन्होंने कहा कि शहर में एक और लॉकडाउन लगाने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है।

जैन ने कहा कि होली समारोह के लिए जारी दिशानिर्देश का उल्लंघन करते पाये गए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया था कि आगामी त्योहारों जैसे होली और नवरात्रि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई टीमों का गठन किया है कि लोग होली पर उसके निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस ने जिलेवार टीमें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त संख्या है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में मात्र 20 प्रतिशत बिस्तर पर मरीज हैं।’’

मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन करीब 90,000 जांच की जा रही है, जो कि राष्ट्रीय औसत का पांच गुना है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों की जांच करने के लिए रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर बिना क्रम के जांच की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि बदलते मौसम और मामलों की संख्या में वृद्धि का सीधा संबंध देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि यह मामलों में बढ़ोतरी का एकमात्र कारण है।’’

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,500 से अधिक दर्ज की गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जो पिछले करीब दो माह के दौरान सबसे अधिक संख्या है।

महानगर में संक्रमण के 1,534 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,54,276 हो गई, जबकि 6.36 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर को सामने आए संक्रमण के 1,547 मामलों के बाद शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos