लाइव न्यूज़ :

नहीं है कर्नाटक में कोई राजनीतिक संकट , येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया: नड्डा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:50 IST

Open in App

पणजी, 25 जुलाई कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को इस दक्षिणी राज्य में किसी राजनीतिक संकट से इनकार किया और कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है।

उन्होंने पेगासस जासूसी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और यह कहते हुए विपक्ष पर निशाना साधा कि उसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

गोवा की अपनी दो दिवसीय यात्रा के आखिर में उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा अगले साल के प्रारंभ में होने वाला गोवा विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में लड़ेगी लेकिन औपचारिक फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।

कर्नाटक के संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है। कर्नाटक अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। येदियुरप्पा अपने तरीके से चीजें संभाल रहे हैं। ’’

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इस दक्षिणी राज्य में कोई राजनीतिक संकट तो नहीं है तो उन्होंने कहा, ‘‘ यह आप महसूस करते हैं, हम ऐसा महसूस नहीं करते।’’

नड्डा का बयान इस मायने से अहम है कि कुछ ही घंटे पहले पद पर बने रहे के संदर्भ में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा था कि आज शाम तक उन्हें भाजपा आलाकमान से निर्देश मिल जाएगा और फिर वह उपयुक्त निर्णय लेंगे।

बेलगावी में जब येदियुरप्पा से सवाल किया गया था कि क्या दिल्ली से आलाकमान का निर्देश आज आने की उम्मीद है तो उन्होंने कहा, ‘‘शाम तक आ जाएगा तो आपको भी उसके बारे में पता चल जाएगा, निर्देश आ जाए, फिर मैं उपयुक्त निर्णय लूंगा।’’

पेगासस जासूसी विवाद पर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा , ‘‘यह बेबुनियाद है.. यह कोई मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है जिसे वे लोगों की खातिर उठा सकें। इसलिए वे इस प्रकार का मुद्दा उठाते हैं।’’

पिछले रविवार को एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया गठबंधन ने खबर दी थी कि 300 से अधिक असत्यापित भारतीय मोबाइल फोन नंबरों को इजरायली कंपनी एनएसओ के पेगासस स्पाईवेयर के मार्फत हैकिंग के लिए निशाना बनाया गया, इन नंबरों में दो मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, तीन विपक्षी दलों एवं बहुत सारे उद्योगपतियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के नंबर शामिल हैं। हालांकि, सरकार इस मामले में विपक्ष के सभी आरोपों से इनकार कर रही है।

संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित किये जाने के बारे में पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ हम सभी प्रकार की चर्चाओं के लिए तैयार हैं, लेकिन अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ कांग्रेस निराश एवं मुद्दाविहीन हो गयी है, इसलिए वह बाधित करने की ऐसी तरकीब अपनाती है ... उसे मालूम ही नहीं है कि क्या किया जाए। वह बस मुद्दाविहीन चीजों को लेकर संसद का कामकाज रोकना चाहती है। ’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ लेकिन लोग जानते हैं कि उनके सभी प्रयासों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद की उत्पादकता ने सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। लोकसभा और राज्यसभा में कामकाज ने सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं।’’

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में नड्डा ने कहा, ‘‘ दिल्ली से गोवा तक तक कांग्रेस पतवारविहीन नौका है और उसके नाविक को पता ही नहीं कि नौका किधर ले जाना है.... उन्हें मालूम नहीं कि हवाएं कहां चल रही हैं।’’

गोवा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि वह राज्य में प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार एवं सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।

भाजपा अध्यक्ष से जब पूछा गया कि क्या पार्टी अगले साल के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर कोई नया चेहरा पेश करेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके (सावंत के) नेतृत्व में बढ़ रहे हैं। किसी अन्य चीज की ओर देखने की संभावना नहीं है.. लेकिन पार्टी में एक व्यवस्था है कि ऐसी घोषणाएं संसदीय बोर्ड द्वारा की जाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल