लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में स्कूलों को खोलने की फिलहाल कोई योजना नहीं : केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर निकट भविष्य में राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को फिर से खोलने की संभावना को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा कि हम अंतरराष्ट्रीय प्रवृत्ति देख रहे हैं, कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है। इसलिए जब तक टीकाकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, हम बच्चों के साथ कोई खतरा नहीं मोल सकते। इसलिए फिलहाल स्कूलों को दोबारा खोलने की कोई योजना नहीं है।’’

केजरीवाल ने यह जानकारी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में दी जिसमें पूछा गया था कि क्या अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी स्कूलों को फिर से खोलना शुरू किया जाएगा।

इस महीने गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार राज्यों ने आंशिक रूप से स्कूलों को पुन: खोलना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश ने भी इस महीने के अंत में स्कूलों को पुन: खोलने की योजना बनाई है। पुडुचेरी की सरकार ने पहले 16 जुलाई से स्कूलों को फिर से खोलने की योजना की घोषणा की थी लेकिन अभी उसने फैसला टाल दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को पिछले साल मार्च में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद बंद कर दिया गया था। कई राज्यों में पिछले साल अक्टूबर में स्कूलों को पुन: खोलने की शुरुआत कर दी गयी थी। दिल्ली सरकार ने इस साल जनवरी में केवल नौवीं से बारहवीं के छात्रों को ही स्कूल आने की अनुमति दी थी, लेकिन कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने के बाद इस आदेश को स्थगित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे