लाइव न्यूज़ :

भाजपा छोड़ने की कोई योजना नहीं, पार्टी के ‘विवेक रक्षक’ की भूमिका निभाता रहूंगा: तथागत रॉय

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:48 IST

Open in App

कोलकाता, सात नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तथागत रॉय ने रविवार को कहा कि वह पार्टी के ‘‘विवेक रक्षक’ बने रहेंगे। एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने उनसे कहा था कि अगर वह पार्टी की कार्यशैली से निराश और असहज हैं, तो वह पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।

रॉय ने साफ किया कि उनकी पार्टी छोड़ने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे कल से फोन कॉल की बाढ़ सी आ गयी है। मैं आपको विश्वास दिला दूं कि मैं खुद से पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं।’’

मेघालय के पूर्व राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के प्रभारी रहे कैलाश विजयवर्गीय, घोष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरविंद मेनन तथा शिवप्रकाश के फैसलों की आलोचना की थी और राज्य में भाजपा की पराजय के लिए ट्वीट करके इन नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने पार्टी में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को बड़ी संख्या में शामिल करने के लिए भी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था।

घोष के बयान के जवाब में रॉय ने कहा कि वह पार्टी के सामान्य सदस्य बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह पार्टी छोड़ते तो उन्होंने कई राज उजागर किये होते लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं होने जा रहा।

रॉय ने कहा, ‘‘मैं भाजपा का साधारण सदस्य हूं। मैं ‘जात्रा’ की तरह पार्टी में विवेक रक्षक की भूमिका निभाता रहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो