चंडीगढ़ के लिए अलग प्रशासक नियुक्त करने की कोई योजना नहीं: गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:17 IST2021-08-13T18:17:38+5:302021-08-13T18:17:38+5:30

No plan to appoint separate administrator for Chandigarh: Home Ministry | चंडीगढ़ के लिए अलग प्रशासक नियुक्त करने की कोई योजना नहीं: गृह मंत्रालय

चंडीगढ़ के लिए अलग प्रशासक नियुक्त करने की कोई योजना नहीं: गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली, 13 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि पंजाब के राज्यपाल से चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी लेने का कोई प्रस्ताव उसके समक्ष विचाराधीन नहीं है।

गृह मंत्रालय ने शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने इस विषय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उठाया था। मंत्रालय ने चंडीगढ़ के प्रशासक को लेकर बादल की आशंकाओं को बेबुनियाद बताया।

बादल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा था कि उन्होंने शाह से अनुरोध किया है कि पंजाब के राज्यपाल से प्रभार लेकर चंडीगढ़ के लिए पूर्णकालिक प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र सरकार के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए।

उन्होंने कहा कि बादल ने बुधवार को गृह मंत्री के साथ मुलाकात में इसे चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर करने की एक और कोशिश करार दिया था।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि बादल के ट्वीट में जताई गयी आशंका बेबुनियाद है। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि केंद्र सरकार ने पंजाब के राज्यपाल से चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी लेने का कोई फैसला नहीं किया है और ना ही ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि सुखबीर सिंह बादल ने इस विषय को केंद्रीय गृह मंत्री के साथ नहीं उठाया है।’’

बादल ने कहा था कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है और इसे जल्द से जल्द इसके मूल राज्य में शामिल किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No plan to appoint separate administrator for Chandigarh: Home Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे