लाइव न्यूज़ :

‘तिरंगा संकल्प यात्रा’ को अनुमति नहीं जबकि मोदी की रैली के लिए की जा रही तैयारी: आप नेता

By भाषा | Updated: October 19, 2021 23:23 IST

Open in App

वाराणसी, 19 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के 21 अक्टूबर को वाराणसी में प्रस्तावित रैली को जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

आप के प्रदेश सह प्रभारी अभिनव राय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर रैली की अनुमति नहीं दी गई जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिये लाखों की भीड़ जुटाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के भी कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन आप की ‘‘तिरंगा संकल्प यात्रा’’ पर मुख्यमंत्री को दिक्कत हो रही है।

राय ने कहा कि वाराणसी ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में आप के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचते हैं तो सरकार के पेट मे दर्द होने लगता है और कार्यक्रम में खलल डालने का प्रयास सरकार द्वारा किया जाता है।

राय ने आरोप लगाया कि भाजपा का पुराना इतिहास है कि वह तिरंगे का सम्मान नहीं करती बल्कि छद्म राष्ट्रवाद से लोगों को बरगलाने का प्रयास करती है। आप नेता ने कहा, ‘‘हम शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा संकल्प यात्रा निकालना चाहते हैं। तानाशाह और सत्ता-पक्ष के इशारे पर काम करने वाले प्रशासन के लाठी, डंडों, जेल की हमें परवाह नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां