लाइव न्यूज़ :

विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद असम में धन की कोई कमी नहीं: मंत्री

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:11 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 दिसंबर असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने मंगलवार को कहा कि विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद केंद्र से राज्य में आने वाली वित्तीय सहायता में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, भारत सरकार द्वारा तय किये गए मानदंडों के आधार पर और कर्ज चुकाने की क्षमता के अनुरूप विभिन्न स्रोतों से ऋण ले रही है।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में नियोग ने यह कहा। गोगोई ने सवाल उठाया था कि विशेष राज्य का दर्जा वापस होने के बाद क्या राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं से आने वाला धन प्रभावित हो रहा है या नहीं।

नियोग ने कहा, “केवल नाम में बदलाव हुआ है। वास्तव में, हमें पहले के मुकाबले अधिक धन मिल रहा है।” उन्होंने कहा कि असम को फिर से विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य के विशेष दर्जे के मुकाबले अब अधिक पैसा आ रहा है। नियोग ने कहा कि राज्य को वित्तीय नुकसान नहीं हो रहा है।

खर्चे की भरपाई के लिए सरकार द्वारा अधिक कर्ज लेने के आरोपों पर वित्त मंत्री ने कहा, “हम भारत सरकार के मानदंडों और कर्ज चुकाने की अपनी क्षमता के आधार पर ऋण ले रहे हैं। वास्तव में हमने अपनी रिण योग्यता से कम कर्ज लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो