लाइव न्यूज़ :

गुजरात में दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई : मुख्यमंत्री रूपाणी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 जून गुजरात में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान एक भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई। यह दावा बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किया।

उन्होंने कहा कि राज्य ने कोविड-19 महामारी की दोनों लहरों का सामना मजबूती से किया और संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने अहमदाबाद में एसजीवीपी हॉलिस्टिक हॉस्पीटल में 13 हजार लीटर के तरल ऑक्सीजन टैंक का वीडियो लिंक के माध्यम से उद्घाटन करते हुए ये बातें कहीं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में रूपाणी के हवाले से बताया गया, ‘‘गुजरात में दूसरी लहर के दौरान एक लाख से अधिक लोगों का इलाज हुआ लेकिन एक भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई, जैसा कि दूसरे राज्यों में हुआ।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकारी योजना के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग ड्यूटी दी गई है। राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 1800 मीट्रिक टन की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल