लाइव न्यूज़ :

भाजपा के मुकाबले अगले 25 वर्षों तक कोई दल खड़ा होने की स्थिति में नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: November 5, 2020 18:20 IST

Open in App

(आनन्‍द राय)

लखनऊ, पांच नवंबर उत्‍तर प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं होने के विपक्ष के आरोपों के बीच राज्य के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2014 और 2019 के लोकसभा और 2017 विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोहराएगी और आने वाले 25 वर्षों तक भाजपा के मुकाबले कोई दल खड़ा होने की स्थिति में नहीं रहेगा।

मौर्य ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी उत्‍तर प्रदेश की जनता अभी भूली नहीं और पिछले तीन चुनावों में जनता ने समाजवादी पार्टी (सपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को जो सजा दी है, वह इन दलों को याद रखना चाहिए।’’

हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे उप मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर ‘‘पीटीआई-भाषा’’ से खास बातचीत में बसपा प्रमुख मायावती पर भी तीखा हमला किया।

पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि सपा को हराने के लिए वह भाजपा की मदद कर सकती हैं। बाद में उन्होंने घोषणा की कि वह राजनीति से संन्‍यास ले लेंगी लेकिन जीते जी भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगी। इसके बारे में पूछे जाने पर मौर्य ने कहा कि भाजपा को बसपा के सहारे की जरूरत नहीं है।

उन्‍होंने कहा, ‘‘मायावती अब महामिलावट से महागिरावट की ओर जा रही हैं। मायावती का पल-पल बदलने वाला बयान उनकी महागिरावट और घबराहट का संदेश है। बयान देना और पलटना उनकी आदत है और यह भी सच है कि मायावती 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद लगातार अपना जनाधार खो रही हैं।’’

एक सवाल के जवाब में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सभी विपक्षी दल मिलकर केंद्र में भाजपा को कमजोर करने की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन विरोधियों को निराशा ही हाथ लगेगी।

अगले चुनाव में फिर से 2017 की सफलता दोहराने के दावे के पीछे आत्मविश्वास की वजह पूछे जाने पर मौर्य ने कहा ,‘‘केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारों ने जनता के साथ किए गए वादों को पूरा किया है। दूसरी बात यह है कि विरोधी संगठनों के मुकाबले भाजपा मजबूत है।’’

उन्‍होंने कहा, ''सपा और बसपा की सरकारों ने 15 वर्षों में उत्‍तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया लेकिन भाजपा की सरकार ने आमजन के बीच खुशहाली लाने का काम किया है। भाजपा सरकार आमजन की कसौटी पर खरा उतरी है।''

मौर्य ने कहा, “100 में 60 प्रतिशत वोट हमारा है, बाकी में बंटवारा है और उसमें भी कुछ न कुछ हमारा है।”

सपा अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के मिशन 2022 के लक्ष्‍य और उपचुनाव से जीत की शुरुआत के दावे को खारिज करते हुए मौर्य ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि जनता ने भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया है। अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। उनका सपना, सपना ही रह जाएगा। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी मिलकर लड़ें तो भी विपक्ष का सपना पूरा होने वाला नहीं है।’’

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव हुआ जिसका परिणाम दस नवंबर को घोषित होगा। 2017 के चुनाव में इन सात सीटों में छह पर भाजपा और एक सीट पर सपा को जीत मिली थी।

उप चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के सपा के आरोप पर पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा, ‘‘जो जैसा करता है वैसा ही दूसरे के बारे में सोचता है। सपा की गुंडागर्दी प्रदेश की जनता भूली नहीं है। सत्‍ता का दुरुपयोग कर किस तरह उनके मंत्री लोगों का उत्‍पीड़न करते थे, यह भी किसी से छिपा नहीं है।’’

मौर्य ने यहां तक कहा कि ‘‘अखिलेश को दृष्टि दोष है और उन्‍हें अपनी दृष्टि ठीक करने के लिए इलाज कराने की जरूरत है।’’

हाथरस और बलरामपुर में दलित समुदाय की युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्‍कार और हत्‍या की घटनाओं पर विपक्ष के हमलावर रुख की याद दिलाने पर मौर्य ने कहा,‘‘ सरकार अपराध और अपराधी को कतई बर्दाश्‍त नहीं करेगी। यह सबने देखा है कि चाहे किसी जाति और धर्म के लोगों के साथ कोई घटना हुई, तत्‍काल कार्रवाई हुई है। सरकार की मंशा स्‍पष्‍ट होने से कोई अपराधी बच नहीं सका।’’

सोनभद्र गोलीकांड से लेकर हाथरस तक कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के आंदोलनात्‍मक रुख पर उन्‍होंने कहा, ‘‘वे (राहुल) तो 2019 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे लेकिन जनता ने उन्‍हें उनकी हकीकत दिखा दी। प्रियंका को मैं हमेशा ट्विटर वाद्रा कहता हूं। उनकी राजनीति इससे अधिक नहीं है। खासतौर से उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस फोटो खिंचवाने से अधिक की राजनीति नहीं करती है।’’

बलिया गोलीकांड में एक भाजपा विधायक के आरोपी के पक्ष में खुलकर खड़े होने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि सरकार ने कठोरतम कार्रवाई कर यह संदेश दिया कि अपराधी के साथ कैसा सुलूक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधायक की गतिविधि का भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने संज्ञान लिया और पार्टी ने इस मामले पर विधायक को नोटिस दिया है, यह मसला अनुशासन समिति के पास है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

बॉलीवुड चुस्कीबेटे के जन्म पर भारती और हर्ष ने शेयर किया प्यारा वीडियो, नन्हें मेहमान के आने पर फैन्स लुटा रहे प्यार

क्रिकेटAustralia vs England, 3rd Test: संकट में इंग्लैंड, 228 रन पीछे और हाथ में केवल 4 विकेट?, 5वें दिन हारेंगे, एडिलेड में एशेज पर कब्जा रखेगा ऑस्ट्रेलिया?

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: 25 गेंद, 63 रन, 5 चौके और 5 छक्के?, 41 रन देकर 1 विकेट, सुपर हीरो हार्दिक पंड्या, डेल स्टेन ने कहा-सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल किया

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस