लाइव न्यूज़ :

कोई भी दल अकेले भाजपा का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं :दिनेश शर्मा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:43 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र) 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी दल अकेले भाजपा का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है, इसी लिए तमाम तरह के गठजोड तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो माफिया अभी तक शान्त थे, चुनाव पास आते ही वे भी सिर उठाने की जुगत में हैं, इसलिए इन ताकतों को जवाब देने के साथ ही इन्हें सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोकतंत्र के आगामी महायज्ञ में भाजपा के पक्ष में वोट की आहुति देने की जरूरत है।

एक बयान के अनुसार गाजीपुर में दिवंगत कृष्णानन्द राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अन्य दलों की सरकारों और भाजपा सरकार के बीच अन्तर बताते हुए उन्होंने कहा कि अन्य दलों की सरकारें अपने परिवारों के लिए काम करती थीं, जबकि भाजपा की सरकार जनता के लिए काम करती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने गन्ने किसानों के बकाए का भुगतान किया है जिसमें पिछली सरकारों के समय के बकाये की भी धनराशि शामिल है। उपमुख्यमंत्री ने पहले की सरकारों पर औने पौने दामों में चीनी मिलों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने बन्द मिलों को भी चालू कराया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों ने गाजीपुर को केवल अपराधी और अपराध दिया था तथा उन सरकारों के समय में संत महात्माओं की पवित्र यह धरती विकास के लिए तरसती रही जबकि वर्तमान सरकार ने गाजीपुर को शिक्षा की शुचिता , स्वास्थ्य की सुविधाएं , मेडिकल कालेज , फोर लेन सडक देने के साथ ही पुल का सपना पूरा किया ।

उन्होंने कहा कि चुनाव में यहां से माफियाओं से मुक्ति का काफिला लखनऊ के लिए निकलना चाहिए, यही शहादत दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शर्मा ने कहा, ‘‘विपक्ष का उद्देश्य केवल सत्ता पर काबिज होने का है, इसके लिए वे साम्प्रदायिकता, जातीयता को हथियार बनाकर लोगों को लडाना चाहते हैं। आज विपक्ष मुद्दाविहीन है जबकि भाजपा के लोगों का लक्ष्य राष्ट्रनिर्माण का है। विरोधी दलों के लोग भी भाजपा के राष्ट्रनिर्माण के यज्ञ में आहुति देने के लिए पार्टी में शामिल हो रहे हैं उनका मानना है कि राष्ट्र का निर्माण व जनता का कल्याण सही मायने में केवल भाजपा ही कर सकती है। इसलिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाए और सरकार के विकास कार्यों की गाथा को सुनाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर