लाइव न्यूज़ :

बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा करने अभी तक केंद्र से कोई दल महाराष्ट्र नहीं आया: अजित पवार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 13:33 IST

Open in App

पुणे, 25 नवंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को कई बार सूचना देने के बावजूद राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए अभी तक केंद्र से कोई दल नहीं आया है।

सतारा जिले के करद में स्थित प्रीतिसंगम में महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार को पार्टी और विचारधारा से ऊपर उठकर प्राकृतिक आपदा के समय राज्यों की सहायता करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “जब राज्य में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तब मुख्यमंत्री, पुनर्वास मंत्री और मुख्य सचिव ने केंद्र को पत्र लिखा था। हालांकि अभी तक केंद्र से कोई दल नहीं आया है।”

पवार ने कहा कि (कांग्रेस नीत) मनमोहन सिंह सरकार के समय यदि ऐसी आपदा आती थी तो नुकसान की समीक्षा के लिए तत्काल एक दल आता था और राहत पैकेज की घोषणा की जाती थी।

उन्होंने कहा, “आज इतने दिनों बाद भी केंद्र से कोई दल नहीं आया है। राज्यों को केंद्र से मदद मिलनी चाहिए क्योंकि सभी राज्य भारत के अंग हैं।”

पवार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा आने पर केंद्र को पार्टी और विचारधारा के आधार पर पक्षपात नहीं करना चाहिए “लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “इस मुद्दे को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फिर उठाया गया था और मुख्य सचिव से इस मामले को देखने को कहा गया था।”

पवार ने यह भी कहा कि राज्य को अभी तक केंद्र से 29,000 करोड़ रूपये का जीएसटी मुआवजा नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह