लाइव न्यूज़ :

किसी भी पार्टी की तुलना भाजपा से नहीं हो सकती: नड्डा

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:01 IST

Open in App

धर्मशाला, 18 फरवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि देश के तकरीबन सभी राजनीतिक दल परिवार आधारित हैं और उनमें से किसी भी दल की भाजपा से तुलना नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं, जिनमें दुनिया के ‘‘सबसे अधिक स्वीकार्य नेता’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

नड्डा ने यहां पार्टी की कार्य समिति की बैठक में कहा, “18 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाना आसान नहीं है। किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के पास इस संख्या के पास तक भी पहुंचने की ताकत नहीं है। “

उन्होंने कहा, “ हम जनाधार, कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं। दुनिया की सबसे स्वीकार्य हस्ती- नरेंद्र मोदी भाजपा से जुड़े हैं और यही हमारी ताकत है।“

नड्डा ने कहा, “ जब हम कहते हैं कि भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।“

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “ हम भाग्यशाली हैं कि हम सही पार्टी के सदस्य हैं जो सामूहिक प्रयासों के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अनुसरण कर रही है और वैज्ञानिक तरीके से विकास कर रही है। “

नड्डा ने कार्य समिति के सदस्यों से कहा कि भाजपा की शक्ति, “हमारी एकता है और हमें पार्टी में अपने विकास के लिए नियमित रूप से आत्म-आकलन करना चाहिए।’’

भाजपा के आर्थिक मॉडल “अन्त्योदय “ का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा, “ यह पार्टी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के दर्शन पर आधारित है और ये तीनों तत्व सरकार की सभी योजनाओं में शामिल हैं।“

उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में हिमाचल प्रदेश के योगदान की बात करते हुए कहा कि पार्टी का “पन्ना प्रमुख’’ वाला बूथ आधारित ढांचागत मॉडल राज्य की देन है और हिमाचल प्रदेश को 2022 तक पन्ना समिति मॉडल अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जल्द ही देश के हर जिले में अपना कार्यालय होगा।

इस अवसर पर पार्टी की राज्य इकाई के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने नड्डा के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भाजपा सबसे अलग राजनीतिक दल है, जिसमें एक चाय विक्रेता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो स्वयं को देश का सेवक बताता है और जिसने वीआईपी संस्कृति को समाप्त किया है।

खन्ना ने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से देश 2014 से विकास पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के कार्यकाल के विपरीत, भाजपा के कार्यकाल में पिछले छह साल में कोई घोटाला नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'