भत्तों में वृद्धि का कोई आदेश जारी नहीं किया गया: वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:59 IST2021-06-26T23:59:52+5:302021-06-26T23:59:52+5:30

No order for increase in allowances has been issued: Finance Ministry | भत्तों में वृद्धि का कोई आदेश जारी नहीं किया गया: वित्त मंत्रालय

भत्तों में वृद्धि का कोई आदेश जारी नहीं किया गया: वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली, 26 जून वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज प्रसारित हो रहा है, जिसमें जुलाई 2021 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की बहाली का दावा किया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, '' यह कार्यालय ज्ञापन (ओएम) फर्जी है। ऐसा कोई ओएम भारत सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है।''

वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले साल अप्रैल में केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख केंद्रीय पेंशनभोगियों के डीए में वृद्धि पर 30 जून 2021 तक के लिए रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No order for increase in allowances has been issued: Finance Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे