प्रियंका का ट्वीट, किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता, सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 12:37 IST2019-07-27T12:37:36+5:302019-07-27T12:37:36+5:30
बुंदेलखंड इलाके में सूखे और कर्ज की मार झेल रहे कुछ किसानों के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं।

अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली हैं भाजपा सरकार की नीतियां: प्रियंका
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में सूखे और कर्ज की मार झेल रहे कुछ किसानों के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं।
प्रियंका ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता। बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियाँ मिल रही हैं। " उन्होंने सवाल किया, "ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?"
किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 27, 2019
बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियाँ मिल रही हैं। ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?https://t.co/nWpt1PeNaO
प्रियंका ने जिस खबर का हवाला दिया है उसके मुताबिक बुंदेलखंड के बांदा जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर सूखे और कर्ज की मार झेल रहे पांच किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली हैं भाजपा सरकार की नीतियां: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस पर सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।
ऑटो सेक्टर के दस लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है। यहाँ काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूँढने पड़ेंगे।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 26, 2019
नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।#JobCutpic.twitter.com/ERgTsR0qu4
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''ऑटो सेक्टर के 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है। यहां काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे। " प्रियंका ने आरोप लगाया, ''नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।''