लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी गठबंधन संभव नहीं: बघेल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 14:03 IST

Open in App

(आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘‘अब कोई संप्रग नहीं है’’ वाले बयान के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह सत्ता में बैठे लोगों से मुकाबला करके अपनी पार्टी को मुख्य विपक्षी दल बनाना चाहती हैं या फिर विपक्ष के अन्य दलों से लड़कर।

बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन बनाना संभव ही नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए गठबंधन का प्रमुख स्तंभ कांग्रेस को ही बनना होगा।

बघेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना करने के लिए विपक्षी खेमे का चेहरा कौन होगा, इसका निर्णय सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) मिलकर करेगा।

बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से बुधवार को मुंबई में मुलाकात की थी और कांग्रेस नेतृत्व पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए था, ‘‘अब कोई संप्रग नहीं है।’’

बनर्जी की टिप्पणियों के बारे में बघेल ने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि आप मुख्य विपक्षी दल बनना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। यदि आप किसी योजना के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, सपना देखना चाहते हैं तो इसका भी स्वागत किया जाएगा लेकिन सवाल यह है कि आप मुख्य विपक्षी दल सत्ता में बैठे लोगों के साथ मुकाबला करके बनना चाहते हैं या फिर साथी विपक्षी दलों के साथ लड़कर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos