लाइव न्यूज़ :

'महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन लोटस' नहीं, खुद गिरेगी सरकार', अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले फडणवीस

By स्वाति सिंह | Updated: July 18, 2020 06:14 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में किसी भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी है । यह पूछे जाने पर कि पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ नेता आपके साथ थे, इस पर उन्होंने कहा कि वे सब चीनी उद्योग से जुड़े हैं । 

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में 'आपरेशन लोटस' नहीं हो रहा हैअमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया ।

मुंबई:  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में 'आपरेशन लोटस' नहीं हो रहा है क्योंकि महा विकास अघाड़ी सरकार अपने ही अंतर्विरोधों के कारण गिर जायेगी ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया । फडणवीस ने दावा किया कि शाह के साथ उनकी मुलाकात 'गैर राजनीतिक' थी क्योंकि इसका मकसद प्रदेश के चीनी उद्योगों के लिये आर्थिक सहायता की मांग करना था ।

भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थि​ति से भी शाह को अवगत कराया है और इसके लिये प्रधानमंत्री से मुलाकात का वक्त मांगा है । बैठक के बारे में फडणवीस ने कहा, 'इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुयी । हम राज्य सरकार को अस्थिर करने के इच्छुक नहीं हैं....यह समय कोरोना वायरस से संघर्ष का है।’

उन्होंने बताया, 'महाराष्ट्र में आपरेशन लोटस नहीं होगा...हमने पहले ही कहा है कि सरकार में अपने अंतर्विरोध हैं और हम देखेंगे कि यह कब गिरती है ।' महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में किसी भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी है । यह पूछे जाने पर कि पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ नेता आपके साथ थे, इस पर उन्होंने कहा कि वे सब चीनी उद्योग से जुड़े हैं । 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी