लाइव न्यूज़ :

केआईएफएफ में फिल्में देखने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की आवश्यकता नहीं

By भाषा | Updated: January 9, 2021 21:11 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जनवरी अपने पिछले फैसले के विपरीत, 26वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के आयोजकों ने शनिवार को घोषणा की कि 11 से 15 जनवरी तक महोत्सव में फिल्मों को देखने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की आवश्यकता नहीं होगी।

केआईएफएफ समिति ने एक अधिसूचना में कहा कि प्रतिनिधि, अतिथि या प्रेस कार्डधारक 11 जनवरी से महोत्सव में फिल्में देख सकेंगे।

इससे पहले, प्रतिनिधि कार्डधारक केवल वहीं फिल्में देख सकते थे, जिनके लिए उन्होंने स्लॉट बुक कराए थे, लेकिन नए नियम के तहत, वे किसी भी फिल्म को देख पाएंगे।

केआईएफएफ के आयोजकों ने पहले शुक्रवार से शुरू होने वाले फिल्म महोत्सव में फिल्में देखने के लिए ऑनलाइन टिकट प्रणाली को अनिवार्य कर दिया था।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोजकों से ऑनलाइन बुकिंग हटाने का आग्रह किया था, जिसके बाद आयोजकों ने यह फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू