लाइव न्यूज़ :

केवल ऑनलाइन माध्यम से कार्यवाही संबंधी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: April 6, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि उसने छह अप्रैल से 17 अप्रैल तक केवल डिजिटल माध्यम से काम-काज करने के बारे में कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

उच्च न्यायालय के महापंजीयक (रजिस्ट्रार जनरल) कार्यालय की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि विभिन्न समूहों के बीच प्रसारित हो रहा, ऐसा कोई भी नोटिस उसने जारी नहीं किया है।

विवादास्पद नोटिस में अदालत का कामकाज केवल डिजिटल माध्यम से होने के अलावा यह भी कहा गया है कि उच्च न्यायालय परिसर में प्रवेश की सख्त मनाही है।

उच्च न्यायालय ने 15 मार्च के बाद से पूर्ण रूप से सामान्य एवं वास्तविक तरीके से काम करना शुरू कर दिया था।

बाद में, इसने कहा था कि वह वकीलों के आग्रह पर डिजिटल या मिश्रित (कभी ऑनलाइन, कभी वास्तविक) कार्यवाही कर सकता है।

पिछले साल मार्च में कोविड-19 का प्रकोप फैलने के बाद, अदालत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई कर रही थी। पिछले साल 16 मार्च के बाद से इसका कामकाज अत्यावश्यक मामलों तक सीमित हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos