लाइव न्यूज़ :

झारखंड में अब कोई भूखा नहीं मरेगा और हम बदले की राजनीति नहीं करेंगे: हेमंत सोरेन

By भाषा | Updated: January 8, 2020 23:37 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी जानते हैं कि पिछली सरकार में भूख से भी अनेक मौतें हुईं लेकिन नयी सरकार के कार्यकाल में ऐसी कोई मौत नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल में ही राज्य के सभी अनुबंधकर्मियों और छोटे कर्मचारियों के बकाये के भुगतान के निर्देश दिये थे।इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी सरकार के सामने बड़ा आर्थिक संकट है-हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दावा किया कि उनके शासन में राज्य में कोई भूखा नहीं मरेगा और न ही उनकी सरकार द्वेष की राजनीति करेगी। झारखंड विधानसभा में आज द्वितीय अनुपूरक बजट मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी जानते हैं कि पिछली सरकार में भूख से भी अनेक मौतें हुईं लेकिन नयी सरकार के कार्यकाल में ऐसी कोई मौत नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार द्वेष के भाव से राजनीति करने में विश्वास नहीं करती है न ही वह व्यक्तिगत रंजिश में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी सरकार के सामने बड़ा आर्थिक संकट है क्योंकि राज्य सरकार के खजाने खाली हैं लेकिन वह इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल में ही राज्य के सभी अनुबंधकर्मियों और छोटे कर्मचारियों के बकाये के भुगतान के निर्देश दिये थे और इसके लिए अनुपूरक बजट में वित्तीय व्यवस्था की है। उन्होंने विपक्ष के हमले के बीच दावा किया कि राज्य की पिछली सरकार ने सीएनटी और एसपीटी अधिनियमों के प्रावधानों के उल्लंघन की जांच के लिए विशेष जांच टीम :एसआईटीः का गठन किया था लेकिन उसकी रिपोर्ट को वह लागू नहीं कर सकी लेकिन वह सुनिश्चित करेंगे कि इसकी रिपोर्ट को पूरी तरह से और सख्ती से लागू की जाये। हेमंत ने दोहराया कि वह राज्य की वित्तीय स्थिति पर विभागवार विस्तृत श्वेत पत्र जनता के सामने पेश करेंगे।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल