लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को कोई खत्म नहीं कर पाएगा, नेताओं का तृणमूल में शामिल होना एक ‘नाटक’: वेणुगोपाल

By भाषा | Updated: November 24, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने को ‘नाटक’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इस तरह के प्रयासों से कमजोर नहीं होगी और उसे कोई खत्म नहीं कर पाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पहले भी कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास किया गया, लेकिन यह सफल नहीं हुआ और आगे भी सफल नहीं होगा क्योंकि यह पार्टी जनता के मुद्दे उठाती आ रही और उठाती रहेगी।

कुछ कांग्रेस नेताओं के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने को लेकर वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हमें इसकी चिंता नहीं है...अगर कोई सोचता है कि एक दिन कांग्रेस को खत्म कर देगा तो ऐसा कभी नहीं होगा। पहले भी कई लोगों ने यह कोशिश की थी।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हमारा मकसद स्पष्ट है कि हमें सरकार की जनविरोधी एवं गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ना है।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘इसकी (कुछ नेताओं के कांग्रेस में शामिल होना) बहुत ज्यादा चिंता की जा रही है। यह सब महज नाटक है।’’

कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले कई अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनमें सुष्मिता देव, लुईजिन्हो फालेरियो और अभिजीत मुखर्जी प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे