लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर परेड के दौरान भड़की हिंसा पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिएः फडणवीस

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:27 IST

Open in App

(लक्ष्मी देवी)

नयी दिल्ली, 27 जनवरी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की परेड के दौरान भड़की हिंसा को लेकर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह मामला राष्ट्र से संबंधित है।

फडणवीस ने पीटीआई-भाषा से बातचीत करते हुए हिंसा की निंदा की और कहा कि प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले किसान नेताओं को इस बात को लेकर आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि हिंसा क्यों हुई।

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे, पुलिस से भिड़ गए थे, गाड़ियों को पलट दिया था और लाल किले पर धार्मिक झंडा लगा दिया था।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मुलाकात से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, " राष्ट्रीय राजधानी में कल जो हुआ, वह सही नहीं था। मेरे ख्याल से किसी को भी इसे ले कर राजनीति नहीं करनी चाहिए और इस तरह की हिंसा पर राजनीति करना सही भी नहीं है।"

वह हिंसा के लिए राकांपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

जब फडणवीस से पूछा गया कि दिल्ली में हिंसा के बाद किसानों के आंदोलन ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है, तो भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, " प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों को आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि ऐसी घटना क्यों घटी।"

फडणवीस ने तोमर से मुलाकात की और महाराष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र