लाइव न्यूज़ :

‘जय श्री राम’ के नारे से किसी को नाराज नहीं होना चाहिए: राउत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 12:32 IST

Open in App

मुम्बई, 25 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘जय श्री राम’ के नारे लगने के बाद कार्यक्रम में बोलने से इनकार करने पर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि इस नारे से किसी को नाराज नहीं होना चाहिए।

राउत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें यकीन है कि ममता बनर्जी को भी भगवान राम में विश्वास है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगने के बाद ममता बनर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया था। ममता ने कहा था कि ऐसा ‘‘अपमान’’ स्वीकार नहीं है।

राउत ने कहा, ‘‘ देश में किसी को भी ‘जय श्री राम’ कहने से नाराज नहीं होना चाहिए।‘’

उन्होंने कहा, ‘‘ जय श्री राम कहने से किसी की धर्मनिरपेक्षता खतरे में नहीं आएगी। हमारा मानना है कि भगवान राम देश का गौरव हैं।’’

राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘‘ जय श्री राम कोई राजनीतिक शब्द नहीं हैं। यह हमारे विश्वास की बात है और मुझे यकीन है कि ममता दीदी को भी भगवान राम में विश्वास है।’’

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के एक सम्पादकीय में यह भी कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा ‘जय श्री राम’ का नारा लगाए जाने पर बनर्जी को नाराज नहीं होना चाहिए था।

उसने कहा, ‘‘ बल्कि अगर वह भी उनके साथ शामिल हो जाती, तो बात पूरी तरह पलट जाती। लेकिन हर कोई अपने ‘वोट बैंक’ को रिझाने में लगा है।’’

उसने कहा कि भाजपा ने बनर्जी की ‘‘कमजोरी’’ पहचान ली है और विधानसभा चुनाव होने तक वह ऐसे संवेदनशील मुद्दों को भुनाता रहेगा।

सम्पादकीय में अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर भी निशाना साधा और उस पर राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नीत पार्टी को मात देने के लिए तृणमूल नेताओं की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया।

सम्पादकीय में साथ ही यह भी कहा गया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के 18 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करना ममता बनर्जी के लिए चिंता की बात है।

उसने कहा, ‘‘ लेकिन ममता बनर्जी बंगाल की शेरनी है, जो हमेशा लड़ती आई हैं और आगे भी लड़ाई जारी रखेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos