लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आजकल कोई सुरक्षित नहीं है: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अदालत परिसर के भीतर एक वकील की कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना को लेकर सोमवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आजकल उत्तर प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विधि और न्यायिक बिरादरी हमारे लोकतंत्र का अभिन्न स्तंभ है। शाहजहांपुर में अदालत परिसर के भीतर एक वकील की दिनदहाड़े निर्मम हत्या किया जाना इस बात का एक और उदाहरण है कि उत्तर प्रदेश में आज कोई सुरखित नहीं है, चाहे वो महिलाएं हों, किसान हों और या फिर वकील ही क्यों न हों।’’

गौरतलब है कि शाहजहांपुर जिला अदालत की तीसरी मंजिल पर सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधिवक्ता की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद जिले के अधिवक्ता अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर बैठ गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सोमवार को जिला अदालत में तीसरी मंजिल स्थित एक कार्यालय में जलालाबाद निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह (38) एक क्लर्क के पास अपने मुकदमे के संबंध में बात करने गये थे। इसी बीच, गोली चलने की आवाज हुई और अधिवक्ता गिर पड़े। गोली उनके सिर में लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया