लाइव न्यूज़ :

किसी को भी आंदोलन करने की स्वतंत्रता, लेकिन अराजकता फैलाने का अधिकार नहीं : खट्टर

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जनवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन की तरफ इशारा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि किसी को भी आंदोलन करने की स्वतंत्रता है, लेकिन अराजकता फैलाने का अधिकार किसी को भी नहीं है।

पंचकूला में तिरंगा फहराने के बाद खट्टर ने गणतंत्र दिवस के अपने संबोधन में कहा कि संविधान अधिकारों के बारे में बात करता है, लेकिन ये अधिकार ‘‘हमें कुछ भी करने की स्वतंत्रता नहीं देते।’’

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को संविधान का पालन करना होता है।

किसानों के प्रदर्शन के बारे में सीधा उल्लेख किए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम एक लोकतंत्र हैं...गणतंत्र दिवस पर, हमें हमारा संविधान मिला। संविधान निर्माताओं ने विभिन्न अधिकारों के बारे में बात की जिनसे हम अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं। लेकिन मैं एक चीज याद दिलाना चाहता हूं कि संविधान के तहत हमारे अधिकारों और दायित्वों-दोनों का उल्लेख किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अधिकारों का मतलब यह नहीं है कि हम कुछ भी कर सकते हैं, कुछ सीमाएं हैं। इन सीमाओं के माध्यम से, हमें याद रखना चाहिए कि हमने जिस संविधान को स्वीकार किया है उसका पालन करना हमारा दायित्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया