लाइव न्यूज़ :

बंगालियों को धमकाकर कोई भी कभी सफल नहीं हुआ: जया बच्चन

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:27 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अप्रैल भाजपा पर हमला करते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने सोमवार को कहा कि बंगालियों को ‘धमकाकर’ कोई भी कभी कामयाब नहीं हुआ है।

जानी-मानी अभिनेत्री ने यहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना की और कहा कि वह बंगाल में लोकतंत्र के लिए अकेले लड़ाई लड़ रही हैं।

बच्चन ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में तृणमूल के लिए प्रचार करने आई हैं।

उन्होंने कहा, “ ममता अत्याचारों के खिलाफ और बंगाल के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अकेले लड़ रही हैं। उनका पैर टूट गया है, लेकिन वह फिर भी लड़ रही हैं। "

भाजपा पर परोक्ष निशाना साधते हुए बच्चन ने कहा कि बंगालियों को ‘धमकाकर’ कोई भी कभी कामयाब नहीं हुआ है।

बच्चन ने कहा कि बनर्जी की आलोचना करने वालों को शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “ वह बंगाल के लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ रही हैं। यह महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है