नयी दिल्ली, 12 अगस्त दिल्ली में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए।
इसके साथ ही संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।
महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से यह आठवीं बार है जब एक दिन में किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई। बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।