लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डेंगू से इस साल किसी की जान नहीं गयी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:10 IST

केजरीवाल की सरकार ने एक सितंबर को एक अभियान की शुरूआत की थी, जिसका नाम ‘दस हफ्ते, दस बजे, दस मिनट’ दिया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू से अबतक एक भी मौत नहीं हुई है दिल्ली में मामलों की संख्या केवल 356 है, जो पिछले साल इसी अवधि में 650 था ।

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू से अबतक एक भी मौत नहीं हुई है और इसका श्रेय उन्होंने अपनी सरकार और इसके अभियान को दिया है। केजरीवाल की सरकार ने एक सितंबर को एक अभियान की शुरूआत की थी, जिसका नाम ‘दस हफ्ते, दस बजे, दस मिनट’ दिया गया है ।

इस अभियान के तहत लोगों से उम्मीद की जाती है कि वे हर रविवार को दस हफ्ते तक सुबह दस बजे दस मिनट का समय अपने घर की साफ सफाई के लिए दें और यह सुनिश्चित करें कि पानी जमा न हो जिससे मच्छड़ पैदा नहीं हो । केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि डेंगू के खिलाफ 10 हफ़्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान ने आश्चर्यजनक परिणाम दिखाए हैं।

दिल्ली के लोगों को बधाई। दिल्ली में मामलों की संख्या केवल 356 है, जो पिछले साल इसी अवधि में 650 था । सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इससे अबतक किसी की जान नहीं गयी है ।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?