लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई, 61 नये मामले आये सामने 15188 को टीका लगा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 01:20 IST

Open in App

रांची, नौ फरवरी (भाषाः)झारखंड में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई जबकि इस संक्रमण के 61 नये मामले सामने आये । इस दौरान कुल 15188 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की भी कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई। राज्य में मृतकों की संख्या 1078 पर स्थिर रही।

इसके अलावा राज्य में पिछले 24 घंटों में 61 नये मरीज सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 119116 हो गयी है।

राज्य में अबतक 117574 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 464 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले चैबीस घंटों में कुल 9652 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 61 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 45, धनबाद के पांच और पूर्वी सिंहभूम और बोकारो के तीन-तीन लोग हैं।

दूसरी ओर कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में पिछले 24 घंटों में 15188 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया जबकि 33520 के टीकाकरण का लक्ष्य था ।

टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. अजीत प्रसाद ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह रही कि आज भी किसी भी मामले में टीका लगवाने वाले व्यक्ति को रेफरल अस्पताल की सेवा नहीं लेनी पड़ी।

राज्य में मंगलवार तक कुल 349819 स्वास्थ्यकर्मियों के लक्ष्य के बदले कुल 140114 को ही टीका दिया जा सका है जो अब तक के लक्ष्य का महज 40 प्रतिशत है। इस दौरान प्रतिकूल गंभीर प्रभाव के 251 सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू