लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस प्रकार से वर्तमान में कोई संक्रमित नहीं

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:54 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 जून गुजरात सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस प्रकार का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और अप्रैल में जिन दो मरीजों में इस प्रकार के संक्रमण का पता चला था वे ठीक हो गए हैं।

गांधीनगर में अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मनोज अग्रवाल ने कहा, “अप्रैल में दो व्यक्तियों में डेल्टा प्लस प्रकार पाया गया था। एक मरीज सूरत से था जबकि दूसरा वडोदरा का था। दोनों ठीक हो चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान में डेल्टा प्लस प्रकार का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अधिकारी ने कहा, “दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और स्थानीय स्तर पर हमारे दल उनकी सेहत पर नजर रखे हैं। हमने उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया लेकिन उनके कारण कोई और डेल्टा प्लस से संक्रमित नहीं हुआ है।”

अग्रवाल ने कहा कि राज्य प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और वायरस के इस स्वरूप का पता लगाने के लिए जांच भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे