लाइव न्यूज़ :

कोई भी मुम्बई पुलिस की कार्यकुशलत पर सवाल नहीं खड़ा कर सकता: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:23 IST

Open in App

मुम्बई, एक जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को यह कहते हुए मुम्बई पुलिस की तारीफ की कि कोई भी उसकी कार्यकुशलत पर सवाल नहीं खड़ा कर सकता और वह किसी को उसकी छवि नहीं बिगाड़ने दे सकते।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे से मोर्चा संभाला।

वह यहां मुम्बई के पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जहां लोगों को उनके वे सामान लौटाये जा रहे थे जिन्हें चोरी के बाद पुलिस ने बरामद किये थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुम्बई पुलिस की उपलब्धियों का कोई अंत नहीं है और उसकी यह परंपरा 150 वर्ष पुरानी है। इस लंबी परंपरा और कार्यकुशलता के रहते कोई कितना ही प्रयास क्यों न कर ले, वह उसकी छवि नहीं धूमिल कर पाएगा और (मैं) वादा करता हूं कि यदि कोई ऐसा करने का प्रयत्न करता है तो मैं उसे होने नहीं दूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने मुम्बई पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की, उसके मुंह बंद हो गये क्योंकि पुलिस की उपलब्धियां प्रचुर हैं।’’

ठाकरे ने कहा , ‘‘ महामारी के दौरान पुलिस ने कठोर मेहनत की, जिसके चलते कई हजार कर्मी संक्रमित भी हो गयी, कई तो कर्तव्यपथ पर शहीद भी हो गये।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस और अन्य अग्रिम कर्मी ही हैं जिनके कारण कोविड-19 नियंत्रण में आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो