लाइव न्यूज़ :

वर्तमान में कोई भी आतंकवादियों का महिमामंडन नहीं कर सकता: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:05 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य की पिछली सरकारों को कथित तौर पर आतंकवादियों के खिलाफ अदालती मुकदमे वापस लेने के लिए आड़े हाथों लिया और कहा कि वर्तमान में कोई भी आतंकवादियों का महिमामंडन नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं व महंत अवेद्यनाथ की 7वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय मूल्यों की पुन: स्थापना के लिए कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोरक्षपीठ पर संदेह नहीं कर सकता। लोगों ने सक्षम सरकार को चुना है और राष्ट्र की महिमा दुनिया भर में देखी जा सकती है, पिछली सरकारों के विपरीत जब आतंकवादियों के खिलाफ मामले वापस ले लिए गए थे, आज के समय में कोई भी आतंकवादियों का महिमामंडन नहीं कर सकता।''

मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन महंतद्वय ने संपूर्ण धर्म व समाज के सामने मूल्यों व आदर्शों की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि 60 के दशक में ही गोरक्षपीठ ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया था। मूलतः यह पीठ, योग पीठ है। योगी ने कहा कि वैश्विक कोविड महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने आयुष और योग की ताकत को पहचाना है।

मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने आए अमेरिका के एक व्यक्ति से हुई बातचीत का भी उल्लेख करते हुए कहा, ''उक्त व्यक्ति के लिए जब पानी आया तो उन्होंने उसमें दो बूंद तुलसी अर्क मिलाया। पूछने पर उन्होंने कहा कि अमेरिका भी अब तुलसी की ताकत को पहचानता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो