लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता : राजनाथ

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:17 IST

Open in App

कवरत्ती, दो अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी या अन्य निवासियों की देशभक्ति पर संदेह करने या सवाल उठाने का साहस नहीं कर सकता है क्योंकि इन्होंने संकट पैदा करने वाले या देश के खिलाफ वहां लोगों को भड़काने वाली भारत विरोधी ताकतों की कोशिशों को नाकाम किया है।

सिंह ने महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘‘धरती पर कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर संदेह करने का साहस नहीं कर सकता है। कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप के लोगों की देशभक्ति पर सवाल खड़े नहीं कर सकता है।’’

वह यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कार्यक्रम के दौरान जलवायु परिर्वतन के मुद्दे और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के चलते समुद्र का जल स्तर बढ़ने से लक्षद्वीप के अस्तित्व के लिए पैदा हुए खतरे का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन की कटौती की दिशा में सरकार के सकारात्मक रुख के तहत अगले साल एक जुलाई से एक बार इस्तेमाल किये जाने वाले (सिंगल यूज) प्लास्टिक तथा संबद्ध उत्पादों के विनिर्माण, बिक्री और उपयोग को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भूमि पर स्वच्छता में सागर की सफाई को भी शामिल करना चाहिए। समुद्री पारिस्थितकी को स्वच्छ रखना होगा।

द्वीप पर संकट पैदा करने की भारत विरोधी ताकतों की कोशिशों के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि द्वीप की रणनीतिक अवस्थिति व महत्व होने के कारण इस तरह की कोशिशें अतीत में और अभी भी की गई हैं, लेकिन द्वीप वासियों के चलते ये कोशिशें नाकाम हो गई।

उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप में चरमपंथ, कट्टरपंथ और आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिशें की गई हैं, लेकिन ये सभी कोशिशों नाकाम हो गई और इसके लिए वह केंद्र शासित क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है, लेकिन जहां तक कट्टरपंथ की बात है, सरकार ने ऐसा कड़ा रुख नहीं अपनाया है और इसके बजाय कट्टरपंथ के रास्ते पर गये लोगों को मुख्य धारा में वापस लाने के लिए उन्हें समझाने-बुझाने का विकल्प चुना।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कुछ निहित स्वार्थी तत्व मौजूदा केंद्र सरकार को अल्पसंख्यक विरोधी बता रहे हैं, जो कि गलत है और झूठा आरोप है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि द्वीप के लोग महात्मा गांधी के सिद्धांतों के सच्चे अनुयायी हैं और उनके बीच जाति, नस्ल या धर्म के आधार पर नफरत नहीं है।

उन्होंने द्वीप के लिए केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लक्षद्वीप को अगला मालदीव बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?