लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम बदले जाने पर कोई आपत्ति नहीं : एआईएमआईएम सांसद

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:14 IST

Open in App

औरंगाबाद, सात जनवरी औरंगाबाद से एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर महाराष्ट्र में किसी हवाई अड्डे का नाम छत्रपति सम्भाजी महाराज के नाम पर रखा जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन शहर का नाम नहीं बदला जाना चाहिए।

गौरतलब है कि जलील की इस टिप्पणी से पहले एक दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केन्द्र से अनुरोध किया था कि वह औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम छत्रपति सम्भाजी महाराज के नाम पर रखने की अधिसूचना जारी करे।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मार्च, 2020 में तय किया कि चिखलथाना स्थित औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम बदलकर सम्भाजी महाराज के नाम पर रखा जाए।

राज्य में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार में शामिल शिवसेना पिछले कुछ दशक से औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर सम्भाजीनगर करने की मांग कर रही है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि वह ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ है।

इस संबंध में एआईएमआईएम का रुख पूछने पर जलील ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम छत्रपति सम्भाजी के नाम पर रखे जाने से कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन हमें शहर का नाम बदलने पर परेशानी होगी।’’

लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘छत्रपति सम्भाजी के कार्यो को देखते हुए हम अपने नए औद्योगिक शहर का नाम उसके नाम पर क्यों नहीं रखते हैं। हमारे यहां विश्व स्तर का समृद्धि एक्सप्रेस-वे (मुंबई से नागपुर) है, इसे उनका नाम दिया जा सकता है।’’

इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा में भाजपा के सदस्य डॉक्टर भागवत कराद ने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अनुरोध किया था कि वह हवाईअड्डे का नाम छत्रपति सम्भाजी महाराज के नाम पर रखें क्योंकि वह महाराष्ट्र के आत्मसम्मान के प्रतीक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब