लाइव न्यूज़ :

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल में रात का कर्फ्यू नहीं लगेगा : मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: December 31, 2020 15:10 IST

Open in App

कोलकाता, 31 दिसंबर पश्चिम बंगाल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात में कर्फ्यू नहीं लगेगा क्योंकि राज्य में हालात प्रतिकूल नहीं हैं। राज्य के शीर्ष अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार हालांकि इस अवसर पर लोगों के जमावड़े को रोकने के लिए हर एहतियाती उपाय करेगी।

बंदोपाध्याय ने कहा कि मौजूदा हालात ऐसे नहीं हैं कि रात का कर्फ्यू लगाया जाए।

उन्होंने बुधवार को कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर नववर्ष के जश्न के लिए आयोजन किया जा रहा है। अगर लोग कोविड-19 के दिशानिर्देशों और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करेंगे और पुलिस एवं प्रशासन को सहयोग करेंगे तो भीड़ से बचा जा सकता है।’’

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जरूरत पड़ने पर रात के कर्फ्यू जैसे स्थानीय प्रतिबंध लगाने की अनुमति दी है।

कोलकाता में ब्रिटेन से लौटे एक यात्री में नए कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्य सचिव ने लोगों को एहतियात बरतने और उन्हें मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को निश्चित रूप से पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए। पार्क स्ट्रीट और विक्टोरिया मेमोरियल जैसी जगहों पर भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए विशेष सहायता केंद्र बनाए गए हैं।’’

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार, नववर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ जमा होने से रोकने के लिए और कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता पुलिस ने सभी कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता