लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नहीं लगाई जाएगी कोई नयी ताप विद्युत परियोजना : नितिन राउत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:24 IST

Open in App

औरंगाबाद, 11 जून महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि ताप विद्युत उत्पादन की लागत में कमी आने के बावजूद राज्य में कोई नयी ताप विद्युत परियोजना नहीं लगाई जाएगी।

राउत ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करने की योजना बनाई जा रही है और इसके लिए काम चल रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा, ‘‘ ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए आवश्यक कोयले को दूर-दराज के क्षेत्रों से लाया जाता है। हालांकि ताप विद्युत उत्पादन की लागत में 25 से 30 पैसे तक की कमी आई है, राज्य की सभी ताप विद्युत परियोजनाएं पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं। राज्य में कोई नयी ताप विद्युत परियोजना नहीं लगाई जाएगी।’’

राउत ने कहा कि राज्य सरकार की योजना सौर ऊर्जा से 25,000 मेगावाट बिजली पैदा करने की है और 17,000 मेगावाट की एक परियोजना पर काम चल रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण परियोजना का काम पूरा होने में समय लग सकता है।

ऊर्जा मंत्री ने बिजली बिल माफ नहीं करने की बात को दोहराते हुए कहा, ‘‘ ऊर्जा कंपनियों को कच्चे माल की जरुरत होती है जिसके लिए वह ऋण लेती हैं और उन्हें यह ऋण चुकाना भी होता है। यदि लोग बिजली का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए उन्हें भुगतान भी करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा