लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में नहीं मिला कोविड-19 का कोई नया मरीज

By भाषा | Updated: November 8, 2021 13:11 IST

Open in App

(इंट्रों में शब्द में बदलाव के साथ)

ईटानगर, आठ नवंबर अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मरीज नहीं सामने आया, जिसके चलते संक्रमितों की कुल संख्या 55,180 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 11 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,851 हो गयी है।

राज्य में कोविड-19 के 49 मरीजों का उपचार चल रहा है। तवांग जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 10 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बाद पश्चिम कामेंग और निचली दिबांग घाटी में आठ-आठ मरीज जबकि पूर्वी सियांग जिले में छह मरीज इलाज करवा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 280 पर स्थिर है।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.40 फीसदी हो गयी है जबकि संक्रमण की दर 0.89 फीसदी दर्ज की गई।

डॉ. जाम्पा के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अब तक 11,88,585 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 236 नमूनों की जांच रविवार को की गयी।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में अब तक कुल 13,34,706 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल