लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नहीं बन सका कोई नया आईएसबीटी :कैग रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:57 IST

वर्ष 2013-14 से लेकर 2014-17 की अवधि पर केंद्रित इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान आईएसबीटी से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति भी धीमी रही।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली सरकार के सार्वजनिक उपक्रम डीटीआईडीसी के कामकाज पर कैग की रिपोर्ट में कहा गया हैयह रिपोर्ट दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को पेश की।

 दिल्ली सरकार के सार्वजनिक उपक्रम डीटीआईडीसी के कामकाज पर कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों (आईएसबीटी) के अद्यतन और बस क्यू शेल्टर बनाने में पीछे चल रहा है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीडीआईसी) की विफलता की वजह से दिल्ली के उत्तरी और दक्षिण पश्चिमी छोरों-- द्वारका और नरेला में आईएसबीटी नहीं स्थापित किया जा सका जबकि उच्चतम न्यायालय ने 20 साल से भी अधिक समय पहले ऐसा करने का निर्देश दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दो आईएसबीटी के माध्यम से वायु प्रदूषण घटाने के उद्देश्य को हासिल नहीं किया जा सका और हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की बसों की सराय काले खां और कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक आवाजाही बनी हुई है।

यह रिपोर्ट दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को पेश की। वर्ष 2013-14 से लेकर 2014-17 की अवधि पर केंद्रित इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान आईएसबीटी से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति भी धीमी रही। रिपोर्ट के अनुसार बस क्यू शेल्टर के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के पांच साल से अधिक समय बाद भी डीटीआईडीसी कोई नया शेल्टर नहीं बना पाया। भाषा राजकुमार दिलीप दिली

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos