लाइव न्यूज़ :

केरल में लगातार दूसरे दिन नहीं आया कोई नया केस, अब राज्य में सिर्फ 34 है कोरोना वायरस के मरीज

By सुमित राय | Updated: May 4, 2020 18:55 IST

केरल में कोरोना वायरस के 499 संक्रमितों में से 462 लोग ठीक हो चुके हैं और अब सिर्फ 34 एक्टिव केस मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्दे4 मई को केरल में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।सोमवार को केरल में 61 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक भी हुए।

देशभर में कोरोना वायरस महामारी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं केरल से अच्छी खबर आ रही है और वहां लगातार दूसरे दिन कोविड-19 का कोई नहीं मामला नहीं आया। सोमवार को कोरल में 61 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद राज्य में अब सिर्फ 35 एक्टिव केस बचे हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि 4 मई को राज्य में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि 61 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के सिर्फ 34 एक्टिव बचे हैं।

इससे पहले रविवार को भी केरल में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया था और एक व्यक्ति संक्रमण से मुक्त हुआ था।

केरल सीएमओ के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 499 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिसमें से तीन लोगों की मौत हुई है और 462 लोग ठीक हो चुके हैं। अब केरल में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 34 है।

देशभर में कोरोना से 43 हजार के करीब लोग हो चुके हैं संक्रमित

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 42836 के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1389 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से अब तक 11761 लोग ठीक भी हुए है और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 29685 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलपिनाराई विजयनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन