लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में कोरोना से संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:20 IST

Open in App

ईटानगर, 12 मार्च अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) एल. जम्पा ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,840 बनी हुयी है।

प्रदेश में अभी चार संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है और 16,780 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वायरस से संक्रमण के कारण कुल 56 लोगों की मौत हुयी है।

जम्पा ने कहा कि कोविड-19 के लिए कुल 4,09,502 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें 334 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गयी।

इस बीच, राज्य टीकारण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 48,752 लोगों को टीका लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में चार दिन- सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे