लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में दो दिन से कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: February 18, 2021 13:07 IST

Open in App

ईटानगर, 18 फरवरी अरुणाचल प्रदेश में बीते दो दिन से कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) लोबसांग जम्पा ने बताया कि राज्य में कुल मामले 16,833 पर स्थिर हैं।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सिर्फ तीन रह गई है जबकि 16,774 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। कुल 56 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर सबसे बेहतर है जहां करीब 99.64 प्रतिशत मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 568 नमूनों की जांच की गई थी। राज्य में अब तक कुल 4,02,086 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य सचिव पी पार्थिबन ने कहा, "भू-भाग के कारण भी हम कम प्रभावित हुए। अब भी, औसतन करीब 700 लोगों की जांच की जा रही है। "

इस बीच राज्य के टीकाकरण अधिकारी (एसआईए) डी पडुंग ने कहा कि राज्य में 15,584 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं