अंडमान निकोबार द्वीप समूह में नहीं आया कोविड-19 का कोई नया मामला सामने
By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:22 IST2021-02-13T18:22:58+5:302021-02-13T18:22:58+5:30

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में नहीं आया कोविड-19 का कोई नया मामला सामने
पोर्ट ब्लेयर, 13 फरवरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शनिवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान दो मरीज ठीक हुए।
अधिकारी के अनुसार इस केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 5,007 हो गई है। इनमें 11 मरीज उपचाररत हैं जबकि 4,934 संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। हालांकि अबतक 62 मरीजों ने जान भी गंवायी।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अबतक 2.4 लाख से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच करायी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।