लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: March 11, 2021 10:52 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 11 मार्च अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया, वहीं इस अवधि में दो और लोग स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में संक्रमण के कुल 5,028 मामले हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में छह मरीजों का उपचार चल रहा है और 4,960 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई जिससे मरने वालों की संख्या 62 है। क्षेत्र में 45 साल से ऊपर के अब तक 1,416 लोगों को संक्रमण रोधी टीका दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सैलानियों के आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन बेहद सख्ती से स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कर रहा है।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 2,85,087 नमूनों की जांच हुई है और संक्रमण दर 1.76 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया