लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं, संक्रमितों की संख्या 12,189

By भाषा | Updated: February 16, 2021 08:45 IST

Open in App

कोहिमा,16 फरवरी नगालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस. पैंगन्यू फोम ने बताया कि राज्य में सोमवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमितों की संख्या अब भी 12,189 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 15 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,892 हो गई। यहां मरीजों के ठीक होने की दर 97.56 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. डेनिस हानगसिंग ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में वर्तमान में 58 लोगों उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 से अब तक 78 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 10 लोग पहले से किसी बीमारी से ग्रसित थे। वहीं, 150 लोग अन्य राज्य चले गए।

उन्होंने बताया कि नगालैंड में अब तक कुल 1,28,241 नमूनों की जांच की गई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 13,384 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह