लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: September 19, 2021 14:42 IST

Open in App

लेह, 19 सितंबर लद्दाख में शनिवार को कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 109 बनी हुई है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल 20,702 मामले आ चुके हैं। लद्दाख में पिछले साल महामारी फैलने के बाद से संक्रमण से 207 मरीजों की मौत हुई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 4,640 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गयी और कोई भी जांच में संक्रमित नहीं पाया गया।

लेह प्रशासन ने 18 सितंबर से दो अक्टूबर तक 15 दिनों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। शेय के द्रुक पद्म कार्पो स्कूल में एक विशेष अभियान के दौरान कई छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह आदेश दिया गया है।

केंद्र शासित क्षेत्र में शनिवार को संक्रमण से कोई मौत नहीं हुईं। अभी लेह में 106 और करगिल में तीन मरीज उपचाराधीन है। यहां अभी तक कुल 20,386 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी