लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: December 19, 2021 12:13 IST

Open in App

ईटानगर, 19 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन रविवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, पिछले 24 घंटे में चार और मरीज संक्रमण मुक्त हो गए। यह जानकारी राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि संक्रमितों की संख्या 55,320 और मृतकों की संख्या 280 है। अब तक 55,014 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

डॉ.जम्पा ने बताया कि संक्रमण मुक्त होने की दर में भी मामूली सुधार हुआ है। एक दिन पहले संक्रमण दर 99.44 प्रतिशत थी जो अब 99.45 प्रतिशत हो गई है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में 17, नामसई में तीन, ईस्ट सियांग में दो उपचाराधीन मरीज हैं। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 12.02 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए अब तक राज्य में 14.47 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है जिनमें से 1,101 लोगों को शनिवार को खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया