लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: December 29, 2021 11:54 IST

Open in App

ईटानगर, 29 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण या महामारी से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है और संक्रमितों की कुल संख्या 55,334 बनी हुई है। यह जानकारी एक यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक 55,036 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और ठीक होने की दर 99.46 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से अब तक कुल 280 लोगों की मौत हुई है और फिलहाल 18 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि उपचाराधीन मरीजों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में 11 मरीज, नामसई में तीन, वेस्ट कामेंग में दो, तवांग और लोहित में एक-एक मरीज है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं।

अधिकारी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण या महामारी से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है और संक्रमितों की कुल संख्या 55,334 बनी हुई है।

जाम्पा ने बताया कि मंगलवार को 246 नमूनों की कोविड संबंधी जांच की गई और अब तक कुल 12,04,590 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

वहीं, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि अब तक 14,58,777 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?